अनियंत्रित होकर पलटी मैक्स पिकअप, 2 की मौत, 9 घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2018 - 01:43 PM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक हादासा देहात कोतवाली के मानपुर इलाके का है। यहां देर रात को एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम कर घर वापस लौट रहे थे। तभी मैक्स पिकअप का चालक फोन पर बात कर रहा था। अचानक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि चालक नशे मेें था। जिसके चलते मैक्स पिकअप पलट गई।

वहीं हादसे में घायल लोगों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।