मायावती की बड़ी कार्रवाई, इन 7 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 04:02 PM (IST)

आगराः बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एक साथ पार्टी के 7 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

बसपा जिला अध्यक्ष संतोष आनंद की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्व MLC सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, पूर्व MLC वीरू सुमन, पूर्व MLA कालीचरण सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मलखान सिंह व्यास और पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। पार्टी हित में आज इन सभी को निष्कासित कर दिया गया।

Deepika Rajput