मायावती ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दी बधाई, मानवतावादी रास्ते पर चलने की अपील की

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 12:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP अध्यक्ष मायावती ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने ने तथागत गौतम बुद्ध सहित अन्य सभी महान गुरुओं के भी बनाए हुए मानवतावादी रास्तों पर चलकर देश में सुख, शांति व सौहार्द स्थापित करने की भी अपील।

बता दें कि  हिंदू धर्म में  के अनुसार गुरु कृपा से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाता है। इसी दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले और सभी पुराणों की रचना करने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। वेद व्यास को हिंदू धर्म का पहला गुरु माना जाता है। हर साल  गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के पावन दिन गुरु की लोगा पूजा अर्चना करते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static