RLD नेता अजित सिंह की मौत पर मायावती ने जताया दु:ख, उनके चाहने वालों के प्रति व्यक्त की संवेदना

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 01:55 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने ट्वीट कर कहा राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख अजीत सिंह  अपने समाज के लोकप्रिय नेता थे उनके निधन की खबर अति-दु:खद है इस दुख की घड़ी में उनके समस्त चाहने वाले के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन सबको इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

बता दें कि आरएलडी मुखिया व किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी अजित सिंह 86 वर्ष थे। बीते 22 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव इस दौरान उनके इलाज  के लिए गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत खबर सुनते ही किसान नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

Content Writer

Ramkesh