मायावती ने लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक, यूपी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को दे सकती है बड़े निर्देश
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 01:18 PM (IST)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई है। इसी कड़ी में सत्ता का वनवास झेल रही बसपा सुप्रीमो मायावती भी जमीनी स्तर पार्टी को मजबूत करने की कोशिस में जुटी है। बसपा सुप्रीमो ने 31 मार्च को राजधानी लखनऊ में एक अहम बैठक बुलाई है इस बैठक में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का कार्यकर्म और पार्टी में अपने भतीजे आकाश आनंद की भूमिका को लेकर बड़ा निर्णय ले सकती है।
बसपा सूत्रों के मुताबिक आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आकाश आनंद को जिलेवार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पार्टी पत्र जारी कर बताया लखनऊ स्थित 12 मॉल एवेन्यू कार्यालय में होगी बैठक। सुबह 11 बजे से शुरू होगा अहम कार्यक्रम बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती करेंगी बैठक की अध्यक्षता। यूपी स्टेट व जिला कमेटी के पदाधिकारी होंगे शामिल संगठन की जमीनी व आर्थिक मजबूती पर होगा मंथन पार्टी विस्तार और चुनावी तैयारियों की होगी समीक्षा कार्यों की रिपोर्ट और भविष्य की रणनीति पर चर्चा।
ये भी पढ़ें:- जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर सियासत तेज, मायावती ने भाजपा, सपा को सुनाई दो टूक, कहा- बसपा सरकार में रखी गई नींव
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण के उद्घाटन के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस परियोजना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट की रूपरेखा और बुनियादी कार्य उनकी सरकार के दौरान ही शुरू हो गए थे।

