BSP प्रमुख मायावती ने की समीक्षा बैठक, संगठन को हर प्रकार से चुस्त व दुरुस्त करने की दी हिदायत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 07:08 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने समीकरण के सहारे जनता को लुभाने में जुटी है। इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती भी पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर मायावती ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान 9 मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों शामिल रहें। उन्होंने पदाधिकारियों को पोलिंग बूथ की तैयारियों को तेजी से करने के निर्देश दिये हैं। 

बता दें बहुजन समाज पार्टी दलितों, ब्राह्मणों और मुसलमानों को साथ लेकर सामाजिक गठजोड़ बना एक बार फिर सत्ता में वापसी का प्रयास कर रही है।  इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बसपा प्रमुख मायावती ने सतीश चन्द्र मिश्र को सौंपा हैं। भाजपा राज में  उत्पीड़न के शिकार ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों का हुआ है। यह समाज अपने को पीड़ित महसूस कर रहा है। इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बसपा ऐसे लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

Content Writer

Ramkesh