2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में मायावती, पार्टी का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किए तीन प्रवक्ता

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 01:24 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने राजनीतिक समीकरण को बैठाने में जुटी है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी भी सत्ता को पाने के लिए एड़ी चोटी एक कर रही है। इसी क्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने बहुजन समाज पार्टी का पक्ष रखने के लिए तीन प्रवक्ता न्यूक्त किया है। जिसमें से धर्मवीर चौधरी, डॉक्टर एम एच खान, फैजान खान, को प्रवक्ता के तौर  पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि मायावती ने भाजपा पर जातिवादी मानसिकता होने का आरोप लगाया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, बीजेपी बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद के बजाय बसपा पर जातिवादी सम्मेलन करने का आरोप लगा रही है जो सरसर सर गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, भाजपा बसपा प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी से बौखलाहट में है।  यूपी के सीएम द्वारा बाढ़ क्षेत्र का दौरा जनता पर एहसान नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी है।   बसपा सुप्रीमो ने कहा ‘‘ इसी प्रकार, बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यूपी के जिलों-जिलों में अपार सफलता से बौखला कर पहले इसे रोकने का सरकारी प्रयास और अब इसे 'जातिवादी सम्मेलन' कहना बीजेपी की गलत सोच व समझ को ही प्रदर्शित करता है, यह अति-निन्दनीय।

Content Writer

Ramkesh