BJP के साढ़े चार साल की उपलब्धियों को मायावती ने बताया हवा-हवाई

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 02:59 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश किया है। विपक्षी दलों ने योगी सरकार के काम को बिल्कुल हवा हवाई बताया है। इसी क्रम में बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बदलाव के 45 वर्ष का विज्ञापन व दावे अधिकांश हवा-हवाई व जमीनी हकीकत से बहुत दूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर होने के कारण  बढ़ती गरीबी बेरोजगारी व महंगाई आदि से जनता  की बदहाली जगजाहिर है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने अपने  साढ़े 4 साल पूरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा कराएग गए विकास कार्यो को पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकसा तेजी से हो रहा है। उन्हों ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सत्ता के  सत्ता संरक्षण में गुंडे माफिया का राज चला था। उन्होंने कहा प्रदेश में  पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। परंतु भाजपा सरकार में किसी भी प्रकार का कोई दंगा नहीं हुआ है। माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर  उनकी जमीन को जब्त किया गया है।

Content Writer

Ramkesh