BJP रत्न साध्वी प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा EC: मायावती

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 09:53 AM (IST)

लखनऊः बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी व मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं। यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है, लेकिन आयोग केवल नोटिस ही क्यों जारी कर रहा है। वह बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मीडिया की जबरदस्त आलोचनाओं के बावजूद चुनाव आयोग अगर जनसंतोष के मुताबिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है तो यह देश के लोकतंत्र के लिए बड़ी चिंता की बात है। इस गिरावट के लिए असली जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि बीजेपी व पीएम मोदी हैं जो गंभीर चुनावी आरोपों से घिरे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है। मालेगांव ब्लास्ट केस में मुख्य आरोपी बनाए जाने के बाद से साध्वी ​सुर्खियों में आईं थीं। मालेगांव ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। साध्वी प्रज्ञा मई 2016 से जमानत पर रिहा हैं।




 

Deepika Rajput