कानपुर: महापौर प्रमिला पांडेय ने तिरुपति बाला जी में दान किये अपने बाल, जानिए वीडियो शेयर कर क्या कहा?

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2023 - 07:24 PM (IST)

कानपुर: बीजेपी नेता व महापौर प्रमिला पांडेय ने परिवार समेत सिर के बाल दान कर दिए हैं। वह पिछले दिनों तिरुपति बाला जी मंदिर दर्शन करने गयी थी। गुरुवार को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। चुनाव के पहले महापौर ने मनोकामना मांगी थी। जीतने के बाद वह परिवार समेत विश्व के प्रसिद्ध चेन्नई स्थित मंदिर पहुंची और बाल अर्पण किये।



वीडियो शेयर कर बताया किसलिए बाल किया दान
महापौर को देख चर्चा शुरू हो गयी। नगर निगम में भी पार्षद और कर्मचारियों ने उनके वीडियो को लेकर चर्चा की। महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने 33 सेकंड के वीडियो में कहते दिखी की उन्होंने अपने पति, बेटों बहुओं और पोतियों के साथ बाला जी सरकार के चरणों में बाल अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह से लाइन में लगी थी, दर्शन हो गए हैं। प्रभु सबको खुश रखे।



जानिए क्या है मान्यता?
दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है, जो विश्वरभर में जाना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। मान्यता है कि, इस मंदिर के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Content Writer

Ajay kumar