कानपुर: तिरंगा यात्रा में शामिल बुलडोजर बना आकर्षण, महापौर प्रमिला पांडेय बोलीं- बुलडोजर योगी की सवारी, थर्रा रही है दुनिया

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 12:27 PM (IST)

कानपुर: आजादी के जश्न को मनाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जो लोगों को देशभक्ति का संदेश दे रही है। लेकिन कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा बहुत खास रही। इस तिरंगा यात्रा में बाबा का बुलडोजर शामिल किया गया। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। नगर निगम मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीतों ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में जोश भर दिया।

देश में सभी घरों पर फहरेगा तिरंगा
कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि पूरे देश में सभी घरों पर तिरंगा झंडा लहराए, इसलिए नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है। हमने काफी तिरंगे झंडे को लोगों में वितरित कराया है। कल तक हर घर में तिरंगा पहुंच जाएगा। रैली कोका कोला तक पैदल जाएगी। उसके बाद हम लोग वाहनों पर चलेंगे। आगे रास्ते में जो भी जोन होगा वहां पर तिरंगा यात्रा का स्वागत होगा। हमलोग घंटाघर के पास स्थित भारत माता के मंदिर पर यात्रा समाप्त होगी।



बुलडोजर योगी जी की सवारी: प्रमिला
तिरंगा यात्रा में शामिल बुलडोजर पर उन्होंने कहा कि इस बुलडोजर से पूरी दुनिया थर्रा रही है, बुलडोजर योगी जी की सवारी है,,,।

Content Writer

Ajay kumar