मेरठ: लॉकडाउन के उल्लंघन पर इंडोनेशिया के 8 जमाती समेत 10 भेजे गए अस्थाई जेल

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2020 - 07:35 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने अपना पैर पसार लिया है। इस बीच मेरठ जिले के सरधना कस्बे की एक मस्जिद में पकड़े गए 9 विदेशी जमामितयों में से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनके साथ दो इनके ट्रांसलेटर भी जेल गए हैं, वह दोनों भारतीय हैं। इनके खिलाफ थाना सरधना में वीजा शर्तों का उल्लंघन और लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

दो में हुई थी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
बता दें कि इंडोनेशिया के 9 जमाती और उनके साथ दो ट्रांसलेटर सरधना की एक मस्जिद में लॉकडाउन की शर्तों का उल्लघन करते हुए बिना सूचना दिये यहां मिले थे। इनकी जब जांच करायी गई तो एक विदेशी समेत दो में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मिले जमाती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था और बाकि को सुभारती अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया था।

क्वारंटाइन समाप्त होने पर जेल भेजे गए जमाती
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शु्क्रवार को सुभारती में भर्ती इन इंडोनिशेया के जमातियों का क्वारंटाइन समाप्त हो गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बनायी गई अस्थायी जेल भेज दिया गया। 

Edited By

Umakant yadav