2 इंच की दूरी पर खड़ी थी मौत...महिला के सिर से सटकर गुजरी जेसीबी, CCTV फुटेज देखने वाले हैरान

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 12:08 PM (IST)

मेरठ, Meerut Accident: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई' की उदाहरण यूपी के मेरठ में उस समय चरितार्थ हुई जब जेसीबी मशीन के नीचे आने से महिला बाल-बाल बची। जेसीबी मशीन महिला के दुपट्‌टे के ऊपर से गुजर गई, महिला के सिर और जेसीबी के पहिए में कुल 2 इंच का फासला था, गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। हादसे की CCTV फुटेज जिसने भी देखी वो हैरान रह गया।

दरअसल, जिले के गणेशपुरी मेन खत्ता रोड पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा था। कूड़े के ढेर पर ही सिल्ट पड़ी थी। शुक्रवार दोपहर एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बाजार से घर की तरफ जा रही थी। महिला ने हरे रंग का सूट पहना हुआ था। महिला की उम्र लगभग 50 साल है। सामने से जेसीबी आ रही थी। जैसे ही जेसीबी बाइक के पास आई, साइड बचाने के चक्कर में लड़के ने बाइक को किनारे किया और बाइक स्लिप हो गई।बाइक स्लिप होते ही पीछे बैठी महिला बुरी तरह उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि जेसीबी महिला के बीच लगभग 2 से 3 इंच का फासला रह गया।

बाइक से गिरने पर महिला के होश फाख्ता हो गए। बाइक सवार उसका बेटा भी घबरा गया। वहीं जेसीबी चालक ने भी फौरन जेसीबी रोकी। तभी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला और बाइक चला रहे उसके बेटे दोनों को सड़क से उठाया। जेसीबी चालक ने भी महिला को उठाया। मौत के इतने करीब से देखने वाली महिला बुरी तरह कांपने लगी। लोगों ने किसी तरह महिला को संभाला और उसे पानी पिलाया। जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला के शरीर पर हल्की चोटें आईं हैं। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj