Meerut News: मिट्टी की ढांग गिरने से 2 मजदूरों की मौत, निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में चल रही थी खुदाई; पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 02:23 AM (IST)

Meerut News, (आदिल रहमान):  उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र में उस वक़्त एक बडा हादसा हो गया जब एक निर्माणधीन कॉम्पलैक्स में बेसमैंट की खुदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से 3 मजदूर मिटटी में दब गये। किसी तरह आनन-फानन में वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने एक मजदूर को तो निकाल लिया। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 2 मजदूरों की मिट्टी की ढांग में दबने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, हादसा दोपहर एक बजे का है। बताया जा रहा है मोदीपुरम निवासी विवेक व रवि का गंगा नगर में यू पॉकेट में निमार्णाधीन कॉम्पलैक्स का काम चल रहा है। जिसका ठेका गाजियाबाद की कन्सटक्टशन कंपनी वैदिक को दिया हुआ है। जेसीबी से बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। वहां पर सात मजदूर काम कर रहे थे। जैसी ही जेसीबी खुदाई कर रही थी। तभी मिटटी की ढांग तीन मजदूर पर आकर गिर गयी। तीनों मिटटी की ढांग के नीचे दब गये। मजदूरों के मिटटी में दबने से अन्य काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। मजदूरों ने अन्य लोगों की मदद से किसी तरह एक मजदूर को बाहर निकला। जो बिहार का रहने वाला रामप्रसाद था। जब कि अन्य दो मजदूर मिटटी की ढांग में फंस गये। जब तक उन्हें निकाला जाता तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी।

मृतकों में राम प्रवेश निवासी बिहार व गुरू प्रसाद रायबेरली के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार आईआईएमटी के लाइफलाइन में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

Content Editor

Mamta Yadav