मेरठ: लॉकडाउन के बीच वसीम फोटोग्राफर का मुंबई की युवती से फोन पर हुआ ऑनलाइन निकाह

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2020 - 07:09 PM (IST)

मेरठ: कोरोना वायरस ने उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अपना पैर पसार लिया है। दिन-प्रतिन नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके चलते देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। जिससे तमाम वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य प्रभावित हो रहे है। ऐसे में दूल्हे के साथ एक अथवा दो लोग जाकर शादी की रस्म पूरी कर रहे है। कुछ मामलों में तो मुस्लिमों में फोन पर ही निकाह हो रहे है। इसी केरम में मेरठ के एक फोटोग्राफर का मुंबई की लड़की से मोबाइल पर ऑनलाइन निकाह हुआ। वहीं लॉकडाउन समाप्त होने के बाद विदाई की रस्म अदा की जाएगी।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने के चलते शनिवार रात में नौ बजे मुंबई की रहने वाली आफरीन का निकाह मेरठ घंटाघर निवासी वसीम हसन पुत्र आगा जफर के साथ हुआ। निकाह मुम्बई के मौलाना आगा साबिर ने पढ़ाया। दूल्हा वसीम एक मशहूर फोटोग्राफर है तथा अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मौहम्मद शमी की शादी की फोटोग्राफी भी कर चुके हैं।

लॉकडाउन के बाद अदा होगी दुल्हन की विदाई की रस्म
इससे पहले वसीम की शादी 25 मार्च 2020 को होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों परिवार वालों की रजामंदी से तब उसे टाल दिया था। सहमति बनी कि पहले रमजान के पवित्र मौके पर निकाह ऑनलाइन मोबाइल पर पढ़ा जाएगा और लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जब माहौल सामान्य हो जाएगा, दूल्हा कुछ लोगों के साथ मुंबई आ जाएगा और दुल्हन की विदाई की रस्म अदा कर दी जाएगी।

Edited By

Umakant yadav