उपचुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, रखा ये लक्ष्य

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2019 - 04:39 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा बुलाई गई बैठक में पार्टी के नए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही उपचुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक आराधना मिश्रा व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों एव जिला, शहर अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। बैठक संगठनात्मक रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई। उन्होंने कहा कि उप चुनाव नजदीक है उससे पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य राज्यों भी में बैठक की जाएगी। इसकी शुरुआत आज उत्तर प्रदेश से हुई है। 

राहुल गांधी के इस्तीफे के फैसले पर लालजी देसाई ने कहा कि यह उनका (राहुल गांधी) का फैसला है। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम लोग एक बार फिर से एकजुट होकर उनके नेतृत्व में कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम लोगों की भी यही इच्छा है कि वह इस्तीफा ना दें और एक बार फिर से नेतृत्व करें। 
 

Ajay kumar