DAP के बढ़े दाम पर भड़के समाजवादी, DM को सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 05:26 PM (IST)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आजा डीएम को ज्ञापन सौंपा। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है। लगातार किसान अपनी मांगों को लेकर कर आंदोलन कर रहे हैं। उसके बावजूद भी भाजपा सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं।  किसान परेशान है सिंचाई नहीं कर पा रहे है। उसके बाद सरकार ने  DAP के दाम में 300 रुपए प्रति बोरी पर बढ़ा कर सरकार ने उन्नय किया है। सरकार यदि दामों में कमी नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बता दें कि नए कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर देश के किसानों ने आज भारत बंद का समर्थन किया है। इसी क्रम में  जिले के भाकियू कार्यकर्ता  ने जिले में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने केवल इमरजेंसी वाहनों के जाने की  एंट्री  दी।  इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के हजारों समर्थक मौके पर मौजूद रहे ।

 

Content Writer

Ramkesh