2 दिन के लिए होटल में रुके थे महिला व पुरुष, जाने के बाद कमरे में मिली ऐसी चीज...मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 03:45 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-71 स्थित एक होटल से छह माह का भ्रूण बरामद किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला व पुरुष होटल के एक कमरे में 2 दिन रुके थे और जब वे होटल से गए, तब वहां के कर्मचारियों को कमरे से भ्रूण मिला।

अधिकारियों के मुताबिक, कमरा लेने के लिए जमा कराए गए आधार कार्ड के विवरण से महिला का पता लगा लिया गया है, जबकि पुरुष का आधार कार्ड फर्जी निकला है। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और निगरानी प्रणाली की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। त्रिवेदी के मुताबिक, पुलिस को शक है कि महिला के साथ आया व्यक्ति चिकित्सक था और उसने होटल के कमरे में महिला का अवैध रूप से गर्भपात किया था।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj