मौसम विभाग का अनुमान, UP में तेज हवा के साथ 2 दिन तक बरसात के आसार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 03:43 PM (IST)

लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में तेज हवा के साथ बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में खीरी,बलरामपुर और मेरठ में दो सेंटीमीटर वारिश दर्ज की गई। बरेली मंडल में दिन के तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि रात का तापमान सामान्य रहा।

विभाग के अनुसार इटावा में सबसे अधिक 38 दशमलव दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गोरखपुर,वाराणसी,मुरादाबाद, आगरा और झांसी मंडल में तापमान सामान्य से अधिक रहा। राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। 

Tamanna Bhardwaj