न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलता रहा है और मिलता रहेगा: स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 05:27 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कृषि कानून को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून के विषय में किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मिलता रहा है और मिलता रहेगा। सरकारी मंडी व्यवस्था जारी रहेंगी किसान अब बेहतर दाम पर अपनी फसल कहीं भी और किसी को बेच सकेंगे। किसान ही अपनी जमीन का मालिक रहेंगे।
PunjabKesari
बता दें कि किसान नये बिल को लेकर कर लगातार आन्दोलन कर रहे है। जबकि भाजपा सरकार नये कृषि बिल के बारे में  किसानों को समझाने के लिए किसान सम्मेलन कर रही है। इसके बावजूद भी किसान बिल को लेकर सिन्धू बार्डर पर आन्दोलन कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static