पूरे देश में सांस्कृतिक सौहार्द समागम का होगा आयोजन : नकवी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2016 - 10:30 AM (IST)

लखनऊ : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार पूरे देश में सांस्कृतिक सौहार्द समागम का आयोजन करेगी, जिसमें समाज को विभिन्न संस्कृति और कला माध्यमों से रूबरू कराया जाएगा। नकवी ने यहां इंडिया हार्मोनी फांउडेशन के कार्यक्रम में कहा कि उनका मंत्रालय दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, लखनऊ, कोलकाता, बेंगलुरु आदि स्थानों में सांस्कृति सौहार्द समागम का आयोजन करेगा।  

नकवी ने कहा कि देश की शानदार सांस्कृतिक विरासत को संजोने भर से काम नहीं चलेगा बल्कि उसे संवारने और उसे वर्तमान संदर्भों के साथ जोड़कर नई पीढ़ी को परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने सांस्कृतिक सौहार्द को सामाजिक सौहार्द का पासवर्ड बताते हुए कहा कि इसके बिना सामाजिक सौहार्द पूरा नहीं हो सकता। सांस्कृतिक सौहार्द और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही देश को एक सूत्र में जोड़ते हैं। विभिन्न भाषाओं, धर्मों, क्षेत्रों, संस्कृतियों और संस्कारों के बावजूद देश अगर एक सूत्र में बंधा है तो इसका प्रमुख कारण सांस्कृतिक सौहार्द है, जो ङ्क्षहदुस्तान को अनेकता में एकता के सांस्कृतिक सूत्र में पिरोता है। इसी अनेकता में एकता को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कहा जाता है। सांस्कृतिक सौहार्द न केवल धार्मिक संकीर्णता और बिखराव-टकराव के रास्ते से बचाता है बल्कि सामाजिक सौहार्द को मजबूत भी करता है।   

उन्होंने सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को देश की ताकत बताया और कहा कि इस एकता के ताने-बाने को और मजबूत करने के लिए ईमानदार प्रयास करने होंगे। अनेकता में एकता और सांस्कृतिक- सामाजिक-धार्मिक विविधता की ताकत के कारण ही भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत एवं संस्कारी लोकतंत्र है। नकवी ने कहा कि आज के दौर में हमें आधुनकिता को तो अपनाना ही है लेकिन देश की संस्कृति की जड़ें भी मजबूत रखनी है। अपने देश की संस्कृति से दूर होने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। नकवी ने पूर्व कैबिनेट सचिव जफर सैफुल्लाह द्वारा स्थापित इंडिया हार्मोनी फाउंडेशन और असावरी द्वारा अनेकता में एकता के संगम को दर्शाने वाले कार्यक्रम ‘‘शून्यताÞ की प्रस्तुति पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सौहार्द, शांति और समृद्धि को मजबूत बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि हार्मोनी फाउंडेशन समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सौहार्द कायम रखने, राष्ट्रीय एकता के विचार को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

Up Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें