सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री पंकज चौधरी के इकलौते बेटे, कार के उडे़ परखच्चे

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 04:34 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी शनिवार रात एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही केन्द्रीय वित्त मंत्री के निजी सचिव मौके पर पहुंचे। 

जानकारी के मुताबिक रोहन चौधरी अपने वाहन से बिहार के सिवान में वेदांता में कार्यरत एक डॉक्टर के घर कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वह कुशीनगर के कप्तानगंज होते हुए अपने महराजगंज स्थित घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है की ओवर लोडिंग गन्ना लदी गाड़ी में कार घुस गया था। 

बता दें कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, रोहन चौधरी के दाएं हाथ व चेहरे पर चोट लगी है, जबकि गनर व अन्य सवार को भी अंदरूनी चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही धरमौली के ग्रामीणों ने रोहन चौधरी व अन्य घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद गन्ना लदी गाड़ी फरार हो गई।
 

Content Writer

Imran