मंत्री के बिगड़े बोल- कहा- मुनव्वर राणा जैसे लोगों का होगा एनकाउंटर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 01:34 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है। उन्होंने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुनव्वर राणा लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा राणा जैसे लोगों को प्रदेश ही नहीं देश छोड़कर जाना होगा। नहीं तो वैसे लोग एनकाउंटर में मारे जाएंगे जो भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा भारत के बटवारे के समय ऐ लोग देश रह गए थे। जो देश को अन्दर ही अन्दर तोड़ने की साजिश रचने का काम करते रहें हैं।

बता दें कि आनंद स्वरूप शुक्ला यह बयान तब दिया मुनव्वर राणा ने योगी सरकार के खिलाफ बयान दिया था कि अगर योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह राज्य छोड़कर चले जाएंगे। इसके साथ ही मुनव्वर ने कहा था कि वो यह भी मान लेंगे कि अब यूपी मुसलमानों के लिए रहने लायक नहीं है। फिलहाल शुक्ला ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा, ब्राह्मण सम्मेलन से पहले मायावती को माफी मांगनी चाहिए और फिर अपने लोगों को दर्शन के लिए अयोध्या भेजना चाहिए। उन्होंने कहा,चुनाव आते ही बसपा को ब्राह्मणों की याद आई है। ब्राह्मण भाजपा के साथ है भाजपा के साथ रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static