मंत्री जी का अनोखा अंदाजः नागरिकता कानून ठाएं ठाएं, तीन तलाक खलास

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 12:45 PM (IST)

अयोध्याः ठाएं ठाएं ठाएं ऐसा शब्द जिसे हम केवल गोली चलने के दौरान ही सुन पाते हैं, मगर नेतागण कभी-कभी ऐसी बातें छेड़ देते हैं कि वह जोक से कम नहीं होता है, उस पर लोग ठहाका मारने को विवश हो जाते हैं। UP के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने नागरिकता कानून और तीन तलाक को भी इस अंदाज से समझाया कि वहां उपस्थित लोग ठहाका मारकर हंसने को विवश हो गए। मौका था नर सेवा ही नारायण सेवा विषयक गोष्ठी और कंबल वितरण का।

10000 गरीबों को कंबल वितरण
समाजसेवी शिवेंद्र सिंह ने गरीबों और मजदूरों को इस कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए अपने पैतृक आवास पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया था। जिसमें अयोध्या के साधु-संतों की मौजूदगी में करीब 10000 गरीबों को कंबल वितरण किया गया।  उन्होंने कहा कि हमने गरीबी देखी है और इसीलिए गरीबों की चिंता करते हैं। विगत 4 सालों से एक हजार कंबल वितरण से शुरू हुआ समारोह आज 10 हजार पहुंचा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो आगे दिन पर दिन गरीबों की सहायता के लिए आगे आते रहेंगे।

जब मंत्रीजी ने कहा ठाएं ठाएं...खलास
राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने पहले तो मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई इसके बाद उन्होंने नागरिकता कानून और तीन तलाक को चंद शब्दों में समझा दिया। उन्होंने पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कहा कि इसे ज्यादा समझने की जरुरत नहीं है बस समझ लीजिए ठाए, ठाएं, ठाएं, ठाएं ...ठास। यही नहीं उन्होंने तीन तलाक को लेकर कहा कि तीन तलाक महीलाओं के लिए अभिशाप है, तलाक तलाक तलाक ...खलास। मंत्री जी का दिलचस्प अंदाज लोगों को भा गया और लोग ठहाके मारने लगे।

Ajay kumar