मंत्री सतीश महाना बोले- दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां उत्तर प्रदेश आने को तैयार

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:20 PM (IST)

लखनऊः औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश का औद्योगिक स्वरूप बदल रहा है। नई औद्योगिक नीति, इनवेस्टर समिट, डिफेंस कॉरीडोर और ईज आफ डूइंग का नतीजा है कि दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां यूपी में आने की तैयारी कर रही हैं। जापान, चीन और दक्षिण कोरिया की कई कंपनियां संपर्क में हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की कंपनियां यहां बिजनेस बढ़ाना चाहती हैं। सरकार ने इसके लिए एक हेल्प डेस्क बना दी है। जिसके माध्यम से हम लगातार विदेशी डेलीगेल्ट्स के संपर्क में हैं। अक्टूबर में जापान के 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक भी है। यह जानकारी हिन्दुस्तान के ई-संवाद में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दी।

सतीश महाना ने बताया कि कोरोना की आपदा में हमने अवसरों को ढूंढा है। लॉकडाउन की मार से इंडस्ट्री बाहर निकल गई है और अब आगे बढ़ने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि चीन के हालात देखते हुए तमाम कंपनियां वहां से कामकाज समेट रही हैं। हम इस अवसर का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहते। एक साथ कई फ्रंट पर काम हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज का लाभ ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को मिले, इसके लिए सीधे संवाद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। हम श्रमिकों की मैपिंग कर रहे हैं। कौन व्यक्ति कहां से आया है। वहां क्या काम करता था। किस इंडस्ट्री से जुड़ा था और क्या हुनर है। इस डाटा के साथ श्रमिक को उसके घर के पास ही रोजगार दे सकेंगे। उद्योगों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अच्छे नतीजे भी सामने आ रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को आयोजित ई-संवाद में औद्योगिक विकास मंत्री ने उक्त बातें कहीं। उनके  साथ श्रमायुक्त डॉ. सुधीर एम बोबडे, संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला और आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static