मंत्री सुरेश खन्ना ने चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसानों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 07:47 PM (IST)

लखनऊ: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना आज गाजियाबाद पहुंचे जहां पर उन्होंने करीब 30 किसानों को चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर सम्मानित किया। इसके अलावा इस अवसर पर सिविल डिफेंस और इनर व्हील चेयर क्लब की तरफ से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के उद्देश्य से 51 सिलाई मशीन वितरित की गई और दिव्यांग लोगों को 20 ट्राई साइकिल एवं व्हीलचेयर भी वितरित की गई। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसानों को कांग्रेस भड़काने का काम कर रही है। जबकि मोदी जी किसानों की आय दुगनी करने के लिए नई कृषि विल को लाये है।

उन्होंने  सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे सभी पूरे किए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है लेकिन विपक्ष सही दिशा में किए जा रहे कार्यों में लगातार बाधा डालने का प्रयास करता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। किसानों को भड़काने का कार्य कर कांग्रेस रही है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो यह कृषि कानून लाई है पूरी तरह किसानों के हित में है

उन्होंने कहा कि यही घोषणा पत्र कांग्रेस ने भी जारी किया था केवल उसका सरकार ने इंप्लीमेंट किया है और अब इस कानून का वहीं लोग विरोध करने में जुटे हुए हैं लगातार किसानों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। इस धरने में कुछ ही लोग ऐसे हैं जो अपनी नेतागिरी चमकाने में लगे हुए हैं। जबकि पीएम सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रहे है।

 

Ramkesh