योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, कुछ दिन पहले छोड़ा था बीजेपी अध्यक्ष का पद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 02:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा था। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि उन्होंने किन कारणों से इस्तीफा दिया है। फिलहाल मंत्री के इस्तीफे के उत्तर प्रदेश की राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाया जा सकता है।  फिलहाल अभी तक पार्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पार्टी से जारी बयान के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
 

Content Writer

Ramkesh