जातिवाद की बात करने वाले खत्म हो गए, अब राष्ट्रवाद का दौर: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 05:51 PM (IST)

मुरादाबाद: मुरादाबाद पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जातिवाद की राजनीति करने वाले दल खत्म होते जा रहे हैं। अब राष्ट्रवाद की राजनीति का दौर है और देश में चारों तरफ राष्ट्रवाद की ही चर्चा है। उन्होंने कहा कि पहले मुस्लिम तुष्टिकरण की बातें होती थीं। मुस्लिम तुष्टिकरण पर चर्चा होती थी। मंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म का मजाक बनाया जाता था और अपमान किया जाता था।

उन्होंने कहा कि टीवी पर भी साधु-संतों को चोर के रूप में दर्शाया जाता था, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। अब काेई टीवी भी साधु संतों को चोर दर्शाने की हिम्मत नहीं कर सकता। अब राष्ट्रवाद और विकासवाद की राजनीति हो रही है। सारी दुनिया भारत की ओर देख रहा है।

बता दें कि मुरादाबाद मंडल के प्रभारी मंत्री बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि विकास के कार्यों को तेज स्पीड से पूरा करें। सभी प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे होने चाहिए। इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को मुरादाबाद पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj