मंत्री स्वाति सिंह ने ‘मातृ महिला शक्ति सम्मेलन’ का किया आयोजन, दूरदराज से पहुंची महिलाएं

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:53 PM (IST)

लखनऊ: चुनाव आते ही तमाम मुद्दों पर सभी पार्टियां चुनाव लड़ने की तैयारी करना शुरू कर देती हैं और महिलाओं के सम्मान, कानून व्यवस्था, जाति समीकरण को आगे रखकर चुनाव जीतने का प्रयास करती हैं। उसी कड़ी में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र की विधायिका और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है भले ही अभी टिकट किसी का फाइनल ना हुआ हो, लेकिन सभी विधायक अपना टिकट कंफर्म करने के लिए अपना दमखम दिखाने में लग गए हैं।

सरोजनी नगर क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान के लिए आज राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने मातृ महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में सरोजनी नगर ग्रामीण क्षेत्रों की दूरदराज से महिलाएं भी पहुंची। स्वाति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

वहीं, स्वाति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से इतने बड़े भव्य महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हमारी सरकार ने चाहे वह केंद्र में हो चाहे वह राज्य में हो महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर योजनाएं बनाई हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा को निशने पर लेते हुए कहा की हम महिलाओ को सम्मान धरातल पर कर के दिखते है। महिलाओं की शक्ति के कारण केंद्र में और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी और आने वाले चुनाव में भी महिलाएं अपना दम दिखाएंगे और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाएंगी।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj