मनचलों की छेड़छाड़ से आहत होकर छात्रा ने खुद को लगाई आग, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 01:19 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मनचलों की छेड़छाड़ से आहत होकर लड़की ने खुद को आग लगा ली। लड़की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिल ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामला सरधना के गांधीनगर मास्टर कॉलोनी का है। यहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से गांव में ही रहने वाले लड़के राजवंश बागड़ी, रोहित सैनी, अमन और दीपक आए दिन छेड़छाड़ करते थे। वहीं रास्ते में रोककर लड़की को आरोपी युवक ने अपना मोबाइल नंबर दिया। साथ ही उसको धमकी भी दी कि अगर रात को उससे बात नहीं की तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जिसके बाद छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी लड़कों के परिजनों से इसकी शिकायत की, लेकिन वह उल्टा लड़की पर उंगली उठाने लगे। जिससे आहत होकर लड़की ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग ली। लड़की को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। 
 

Tamanna Bhardwaj