पेट में दर्द होने पर बेटी को अस्पताल लेकर गई मां, असलियत जान उड़े होश

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 12:19 PM (IST)

फर्रुखाबादः योगी सरकार मंच पर भाषण देते वक्त महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों में दम बरती नजर आती है, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद का है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक के रेप किया। इसके बाद उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद बार-बार पेट में दर्द होने पर पीड़िता की मां उसे अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टर ने उसे गर्भवती बताया।

मामला थाना शमशाबाद नगर क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक अपने घर ले गया। यहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़ित लड़की ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं कहा, लेकिन उसका राज ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रहा।

लड़की के पेट में बार-बार दर्द होने लगा। जिसके चलते उसने डॉक्टर से दवाई भी खाई, लेकिन उसका पेट दर्द ठीक नहीं हुआ। इसके बाद लड़की की मां उसे अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है। बेटी के गर्भवती होने की बात सुनते ही मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने बेटी से जोर देकर पूछा तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने तमंचे के बल पर गलत काम किया है।

जिसके चलते पीड़िता की मां ने आरोपी के परिजनों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने गर्भवती लड़की की पिटाई कर डाली। पीड़िता मां उसे पुलिस थाने लेकर गई। यहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहा तो दोनों को थाने से भगा दिया गया। बताया जा रहा आरोपी के पिता ने पुलिस के साथ सांठगांठ कर ली है। पीड़ित लड़की की मां ने एसपी से गुहार लगाने की बात कही है। वहीं पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। 

Tamanna Bhardwaj