फंदे से लटकी मिली नाबालिग छात्र: मां बोलीं- मकान मालिक और किराएदार ने गैंगरेप के बाद फांसी पर लटकाया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 12:46 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध हालत में कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। घटना की जानकारी उस समय हुई जब नाबालिग का परिवार के सभी लोग किसी काम से गांव गए थे। वहीं जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। रोते बिलखते परिजन गोरखपुर पहुंचे।  परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक की सूचना पर बिना परिवार वालों के आए ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  बताया जा रहा है कि घटना उस हुई जब मृतका अपने घर में अकेले मौजूद थी।


                                                                               मृतका की मां की तस्वीरें 
 

जानकारी के मुताबिक मामला गोरखनाथ इलाके के काली मंदिर गली स्थित पुर्दिलपुर मोहल्ले की है। घटना के बाद परिजन गोरखपुर पहुंते पहुंचे। नाबालिग छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि मालिक और एक अन्य किराएदार ने मिल कर बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उसके बाद उसकी हत्या कर दी फिर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि बिन उसे सूचना दिए ही बेटी के शव को पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस ने हमें पुलिस वालों ने देर रात फोन कर इसकी सूचना दी। हम लोगों ने उन्हें ​उस वक्त शव ले जाने से मना भी किया। लेकिन, वे नहीं मान और बिना हम लोगों की मौजूदगी के ही बेटी का शव ले गए।''

  
                                                                                         घटना स्थल की तस्वीरें                                        
मकान मालिक कई बार छात्रा से कर चुका है छेड़छाड़
छात्रा की मां ने बताया कि मकान मालिक पहले भी दो बार बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जब इसका विरोध किया गया तो कहने लगा कि मैं मजाक कर रहा था। बेटी पर मकान मालिक की नियत हमेशा खराब रहती थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पूरा परिवार गांव गया था। घर में सिर्फ उनकी बेटी ही थी। इस बीच बेटी से फोन पर बातचीत हो रही थी तो सब कुछ ठीक था। आखिरी बार बात रविवार की दोपहर में हुई। मैंने बेटी से फोन कर पूछा कि क्या कर रही हो। उसने बताया था कि वो खाना खाकर घर का काम कर रही है। मैंने उससे कहा, ठीक है बंद करके रहना। सुबह सभी लोग आ जाएंगे, लेकिन देर रात पुलिस का फोन आया कि उसकी बेटी ने सुसाइड कर ली है।


                                                                                                   एसएसपी
पुलिस बोलीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह होगी साफ
गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह का कहना है, ''मामला सुसाइड का लग रहा है। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। परिवार वाले जिस मकान मालिक पर रेप का आरोप लगा रहे हैं, उनकी उम्र 70 साल है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।' पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिवार 4 ​साल से किराए के घर में रहता था। छात्रा का परिवार मूल रूप से कुशीनगर जिले के जटहा बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता गोरखपुर AIIMS में प्राइवेट सफाई कर्मी हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh