चमत्कारः मरा समझकर बेटे को गंगा में बहाया,11 साल बाद जिंदा लौटा

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 04:36 PM (IST)

बुलंदशहरः कूदरत का करिश्मा कहे या चमत्कार। जहां एक मां-बाप ने अपने बेटे को 11 साल पहले  मरा जान गंगा में बहा दिया था, वो आज लौट आया है। जिसे पाकर मां-बाप इतने खुश है कि वो फुले नहीं समा रहे। वह इसे भगवान का चमत्कार मान रहे है। दरअसल मामला बुलंदशहर का है जहां एक बच्चा जिसकी मौत 11 साल पहले सांप के काट जाने से हो गई थी वह अब अपने घर वापस लौट आया है। जिसके बाद से उसे देखकर सब अचंभित रह गए और जिसने भी यह कहानी सुनी वह उसे देखने के लिए पहुंच गया है।

क्या है यह चमत्कार भरी कहानी
जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर निवासी पदम सिंह के 9 वर्षीय पुत्र दीपक को 6 जुलाई 2006 में एक सांप ने काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसका ईलाज कराया, लेकिन वह जीवित नहीं हो सका। परिजनों ने दीपक को मृत समझकर अवंतिका देवी घाट पर गंगा में बहा दिया।

11 साल बाद अपने ही गांव में आ गया सपेरा बनकर
लेकिन 11 साल बाद अचानक एेसा चमत्कार हो गया जिसकी किसी ने उम्मीद तक नहीं की थी। 11 साल बाद दीपक एक सपेरे के साथ खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला माता घाट स्थित पिन्नीनगर में सांप का खेल दिखाने पहुंच गया। इस दौरान उसके भाई राजू और ताऊ खेमा ने उसे पहचान लिया। जिसकी जानकारी दीपक के पिता पदम सिंह और मां राजेश को हुई, तो उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

परन्तु खो चुका है अपनी याददाश्त
जिस पर उन्होंने अपने लाडले को सीने से लगा लिया। इस दौरान उनके साथ पहुंचे सपेरे श्यामनाथ ने बताया वह अवंतिका देवी घाट के किनारे ही मिला था। इस समय उसमें सांसें बाकी थी। जिस पर श्यामनाथ ने उसका ईलाज किया और वह जीवित हो गया, लेकिन उसकी याददाश्त चली गई थी। जिसके बाद उसका सपेरों के साथ धीरे-धीरे साल दर साल गुजरता गया। अब भी दीपक को अपनी पुरानी जिदंगी के विषय में याद नहीं है।