आखिर क्या वजह थी कि पति की मौत के बाद पत्नी ने भी खुद को आग लगाकर दे दी जान

punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 12:02 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना से मौत के बाद एक दिल दहलने वाली घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। पति की मौत के बाद पत्नी ने आग लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। दोनों के 5 बच्चे अनाथ हो गए हैं। दोनों के शव का साथ-साथ दाह संस्कार किया गया।

बिन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा गांव की यह घटना दोपहर बाद की है। पुलिस ने बताया कि गैपुरा गांव निवासी विनोद पांडेय कांग्रेस के नेता थे और जिला पंचायत चुनावों में उम्मीदवार भी थे। विनोद संक्रमित थे। सुबह उनकी मौत हो गई। पति का शव देख पत्नी मिनाक्षी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने घर के अन्दर जाकर ज्वलनशील प्रदार्थ अपने शरीर पर छिड़क आग लगा ली। जब तक लोगों को पता चला तब तक उसकी मौत हो गई थी। मिनाक्षी 5 बच्चों की मां थी। विनोद एक विधालय के प्रबन्धक भी थे।

Content Writer

Anil Kapoor