सुबह देखी तो गायब थे कपड़े: काशी घूमने आई विदेशी लड़की को बियर में शराब पिलाकर पिलाया, फिर किया बदसलूकी

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 05:32 PM (IST)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पेरिस से काशी घूमने आई एक विदेशी लड़की को दो दिन घुमाने के बाद गाइड जैसे एक शख्‍स ने तीसरी रात होटल में उसके साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस ने इस घटना में शक के आधार पर एक शख्‍स को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

शख्स पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने धोखे से लड़की को बियर में शराब पिलाई। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। लड़की सुबह जागी तो वह होटल के कमरे में थी और उसके कपड़े गायब थे। यह सब देख लड़की हैरान हो गई और उसने भेलूपुर थाने में अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि मेडिकल जांच किए बिना ही लड़की अपने देश वापस चली गई।

वहीं अपने देश वापस लौटते हुए लड़का ने कहा कि वह शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है ताकि इस तरह की घटना किसी और के साथ न हो। शिकायत के मुताबिक लड़की काशी के केदार घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में रुकी थी। इसी दौरान उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई उसने खुद को गाइड बताया। इसके बाद वह लड़की उस गाइड के साथ 2 दिन पूरे शहर को घूमी। लड़की तीसरी रात उस शख्‍स के साथ एक रेस्टोरेंट में खाने गई। 

आरोप है कि वहां उस शख्‍स ने लड़की को बियर में शराब मिलाकर पिला दी थी। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। गेस्ट हाउस में उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गई। नींद खुली तो लड़की बिस्तर पर थी। उसके कपड़े गायब थे। 

Content Writer

Imran