सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाईं जा रहीं हैं भ्रांतियां: योगी

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 10:42 AM (IST)

ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर आज कहा कि इस कानून को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भ्रांतियां फैला कर देश में तोड़फोड़, आगजनी, अजाकता का वातावरण पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। 

योगी ने यहां सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से सीएए बना है, उसके बाद से कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों द्वारा भ्रांतियां पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएए कानून नागरिकता देने के लिए है, ना कि लेने के लिए। कांग्रेस तथा विपक्षी दल उसके नाम पर एक माह से गलतफहमी फैलाकर देश के साथ खिलवाड कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि सीएए जाति, मजहब विरोधी नहीं है। यह कानून भारत के हित में है और नेहरू -लियाकत समझौते को आगे बढाने का ही एक स्वरूप है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट का नया रूप आज हम सबके सामने है। 

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक झूठ को सौ बार बोलने से वह सच साबित हो जाता है, उसी प्रकार झूठ का सहारा लेकर विपक्षी दल दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहें हैं। उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि संविधान को बचाने की बात वह कांग्रेस कर रही है, जिसने स्वयं संविधान की अवहेलना की थी। उन्होंने कहा कि देश की संसद से यह कानून पारित हुआ है, जिसे लागू नहीं करने की बात कह के कांग्रेस गणतंत्र के संविधान को चुनौती दे रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static