इंसानियत शर्मसारः मेरठ में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 05:10 PM (IST)

मेरठः मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हवस के पुजारी ने दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल मामला लोहिया नगर क्षेत्र का है। जहां के निवासी रविवार को किशोरी घर में अकेली थी। उसी क्षेत्र में हैदर पुत्र समीर रहता है, जो मूल रूप से हापुड़ के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। घटना के समय मकान में युवक का भाई नासिर भी मौजूद था।

आरोप है कि हैदर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला ने पीड़िता की मां को इसकी जानकारी दी। मां आरोपी के घर पहुंच गई और किशोरी को थाने ले आई। आरोपी मकान में ताला डालकर फरार हो गया।

फिलहाल मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी के भाई नासिर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।