CM योगी की मदद से 'मिस ग्लोरी ऑफ वर्ल्ड' बनेगी गरीब सिक्योरिटी गार्ड की बेटी!

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 07:05 PM (IST)

इलाहाबाद(सैयद रजा): संगम नगरी इलाहाबाद की बेटी स्वप्निल शुक्ला के सिर पर मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2018 का ताज सजा है। अब उन्हें पेरिस में होने वाली मिस ग्लोरी यूनिवर्स में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। लेकिन स्वप्निल अपनी गरीबी के चलते परेशान हैं। जिसके लिए उसने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।

स्वप्निल का कहना है कि पेरिस में होने वाली मिस ग्लोरी यूनिवर्स में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। परिवार वालों का कहना है कि योगी जी को बेटी को आगे बढ़ाना चाहिए। ताकि किसी का हुनर घर में ही ना रह जाए। स्वाति शुक्ला इलाहाबाद एग्रीकल्चर कॉलेज की छात्रा है।

देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और दिल में तिब्बत की आजादी की अलख जगाई। विनर बनने पर स्वप्निल को शीलड, क्राउन और अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें पेरिस में आयोजित होने वाली मिस यूनिवर्स ग्लोरी में पार्टिसिपेंट करने का चांस दिया गया है। बता दें इससे पहले स्वप्निल शुक्ला ने कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।

स्वप्निल शुक्ला ने संगम नगरी का नाम रोशन किया है। ग्लोरी ऑफ इंडिया 2018 की प्रतियोगिता में इलाहाबाद की स्वप्निल शुक्ला विजेता रही हैं। अवार्ड जीतने के बाद वह अपने घर इलाहाबाद पहुंची। जहां उनके घर परिवार में खुशी का माहौल है। स्वप्निल शुक्ला के परिवार में माता, पिता और एक बहन है। उसके पिता श्रीराम शुक्ला फ़िरोज़ाबाद की एक प्राइवेट ग्लास फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। 

स्वप्निल के सपनों को पूरा करने में परिवार का बेहद योगदान रहा है। इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों से आई 35 लड़कियों ने पार्टिसिपेट किया था। जिसमें फाइनल  टॉप 15 में होना था। 4 दिन तक चली इस प्रतियोगिता में स्वप्निल ने जीत हासिल की। 


 

Tamanna Bhardwaj