मिशन 2019: उत्तर प्रदेश में हर सीट पर BJP और महागठबंधन में होगा मुकाबला

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 05:02 PM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए 4 पार्टियों ने महागठबंधन बना लिया है। सपा,बसपा,रालोद और कांग्रेस के नेताओं ने भगवा पार्टी और उनके सहयोगी दलों को 2019 के लोकसभा चुनाव में पटखनी देने का मन बना लिया है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर इस बार महागठबंधन और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है।

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा सीट पर अब भाजपा के खिलाफ महागठबंधन का सांझा उम्मीदवार मैदान में होगा। महागठबंधन में शामिल पार्टियों में सीटों के बंटबारे को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ, मगर चारों दल भाजपा को पराजित करने के लिए सीटों पर सहमति बना लेंगे।

एेसा लगता है कि बसपा सबसे अधिक 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, सपा को 30 सीटें मिलेंगी वहीं कांग्रेस को 8 और रालोद को 2 सीटें मिल सकती हैं। सपा के नेता आनंद भदौरिया ने कहा कि महागठबंधन हो गया औऱ सीटों के बंटबारे का फैसला सभी दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। चारों दलों के साथ आने से मुस्लिम दलित और पिछड़ा वर्ग का वोट एकजुट होगा, जिससे महागटबंधन को लाभ होगा।

Anil Kapoor