मिशन 2019: BJP का आज से शुरू 3 दिवसीय ''बूथ चलो'' अभियान, शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 02:35 PM (IST)

लखनऊः भाजपा का तीन दिवसीय ''बूथ चलो'' अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस महाअभियान में पार्टी के 10 लाख कार्यकर्ता बूथों पर जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता 5, 6 और 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी बूथों पर जाकर मिशन 2019 को धार देंगे। अभियान में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन भी शामिल होंगे। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल 5 अक्टूबर को अंबेडकरनगर में बूथ पर पहुंचेंगे। 6 अक्टूबर को सुनील बंसल महाराजा अग्रसेन कॉलेज लखनऊ बूथ पर जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्या 6 व 7 अक्टूबर को इलाहाबाद बूथ पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी में 6 अक्टूबर को बूथ पर पहुंचेंगे। 

वहीं डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 5 व 6 अक्टूबर को लखनऊ में अभियान का हिस्सा बनेंगे। 7 अक्टूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ में शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को महेन्द्र नाथ पांडे चंदौली में बूथ पर पहुंचेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद,विधायक भी अभियान का हिस्सा बनेंगे। बीजेपी कार्यकर्ता और नेता 1 लाख 64 हजार बूथों पर पहुंचकर मिशन 2019 का आगाज करेंगे।


 

Ruby