मिशन 2019: BJP की बैठक में इन मंत्रियों को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 12:50 PM (IST)

लखनऊः 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से सक्रिय हो गई हैं। जिसमें बीजेपी भी पीछे नहीं है। बीजेपी कार्यालय में सोमवार को हुई अहम बैठक में सभी मंत्रियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका मुख्य उदेश्य यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना है। 

बैठक में मंत्रियों पर लोकसभा संचालन समितियों की और संगठन के बड़े पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबरों के मुताबिक कैबिनेट स्तर के मंत्रियों को दो लोकसभा सीटों एवं राज्य स्तर के मंत्रियों को एक लोकसभा सीट पर तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है। 

इन मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारी

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे-ः वाराणसी और चंदौली
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्य-ः रामपुर, वाराणसी और मैनपुरी
  • डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा-ः आगरा, मुरादाबाद
  • मंत्री सुनील बंसल-ः सहारनपुर, डुमरियागंज 
  • मंत्री एसपी सिंह बघेल-ः बागपत, अलीगढ़ 
  • मंत्री सिद्धार्थनाथ-ः कौशाम्बी
  • मंत्री सुरेश खन्ना-ः गाजियाबाद,
  • मंत्री रीता जोशी-ः सीतापुर, जौनपुर 
  • मंत्री ब्रजेश पाठक-ः गाजीपुर, अंबेडकरनगर 
  • मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या-ः  बस्ती, बदायूं  
  • मंत्री संदीप सिंह-ः  पीलीभीत, सहारनपुर 
  • मंत्री महेन्द्र सिंह-ः गौतमबुद्धनगर 
  • मंत्री श्रीकांत शर्मा-ः  बलिया और फिरोजाबाद 
  • मंत्री रमापति शास्त्री-ः महाराजगंज, 
  • मंत्री गिरीश यादव-ः मिर्जापुर
  • मंत्री आशुतोष टंडन-ः प्रयागराज
  • मंत्री सुरेश पासी-ः एटा
  • मंत्री सतीश महाना-ः गोंडा,
  • जय प्रताप सिंह-ः सुल्तानपुर
  • मंत्री धर्मपाल सिंह-ः  बांदा,गोरखपुर
  • मंत्री सुरेश राणा-ः उन्नाव, फैजाबाद
  • मंत्री अनिल राजभर-ः  सलेमपुर और घोसी
  • मंत्री अनुपमा जायसवाल-ः कुशीनगर और देवरिया
  • मंत्री स्वाति सिंह-ः  प्रतापगढ़ और फूलपुर
  •  मंत्री नंदगोपाल नन्दी-ः  भदोही, रायबरेली
     

Ruby