मिशन 2019: BJP के प्रकोष्ठों की बैठक में यूपी में 74 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 10:00 AM (IST)

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चां, प्रकोष्ठों व विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की अलग-अलग बैंठकें पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सभी बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना के विषय में आवश्यक जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने एक बयान में कहा कि मिशन 2019 के तहत लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में 74 से ज्यादा सीटें जीतने के संकल्प के साथ सभी को संगठन की योजना अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल नापाक गठबंधन कर नरेन्द्र मोदी को पुन: केंद्र की सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता बीजेपी के साथ है।               

Deepika Rajput