Mission 2022: ‘धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए BJP जरूरी, समाज और राष्ट्र की प्रगति ही इसका बड़ा लक्ष्य’

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 11:58 AM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी है। शर्मा ने सोमवार देर शाम पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ता व पदाधिकारी परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि धर्म और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भाजपा जरूरी है। यही एक पार्टी है जो जाति-धर्म से ऊपर उठकर सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य समाज और राष्ट्र की प्रगति है।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है, जहां कार्यकर्ताओं में कोई भेदभाव नहीं होता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। देश के प्रधानमंत्री और कई मुख्यमंत्री इसके उदाहरण हैं। शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।      

शर्मा ने दावा किया कि विकास कार्यों की बदौलत 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा दोबारा सरकार बनायेगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की व संचालन जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविद राव, डा. पीके राय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती, दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static