आगामी चुनावों के मद्देनजर BJP संगठन में फेरबदल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बने UP प्रभारी, देंखे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 08, 2021 - 12:46 PM (IST)

लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के चुनावों के लिए पार्टी प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल और शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, सांसद सरोज पांडे , सांसद विवेक ठाकुर और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाया गया है।


इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गयी है। इनमें अरविंद मेनन, संजीव चौरसिया, संजय भाटिया, सत्या कुमार, सुधीर गुप्ता और सुनील ओझा शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वर्ष 2022 के फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। अभी इन पांच राज्यों में से चार में भाजपा की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj