मिशन 2022: संगठन काे मजबूत करने में जुटी बसपा

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 03:59 PM (IST)

लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर गुरूवार को पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई बैठक में विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने राज्यभर से आए जिलाध्यक्षों और कोआर्डिनेटरों की बैठक में बसपा सुप्रीमो का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके साथ ही फतेेहपुर को छोड़कर यूपी के जिला इकाइयों के गठन काे मंजूरी दी गई।

मुनकाद अली के साथ राष्ट्रीय माहासचिव आर एस कुश्वाहा ने प्रदेश भर से आए जिलाअध्यक्षों और कोआर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इसमें जिलावार संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। मौजूदा समय में मायावती के निर्देश पर विधान सभावार कमेटियां बनाई जा रही हैं। इसमें जिला प्रभारी के स्थान पर जिला सचिव का पद बनाया गया है। वहीं विधान सभा प्रभारी के रूप में काम करेंगी। जिलाअध्यक्षों से एक-एक करते हुए संगठन विस्तार के बारे में पूछा गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द संगठन को मजबूत कर दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static