Mission 2022 के लिए BJP का मास्टर प्लान: अब खुद PM मोदी और अमित शाह संभालेगें यूपी की कमान

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 06:18 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पर्टियों को वोटबैंक की चिंता सताने लगी है। सभी दल अपनी पार्टियों को मजबूती प्रदान करने के प्रयास में जुट गए हैं।  इसी क्रम में भाजपा भी पीछे नहीं हैं। अब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह यूपी की कमान संभालेगें। वहीं इस खबर से सियासी गलियारों में हल-चल तेज हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पीएम मोदी 30 से अधिक रैली को संबोधित कर सकते हैं। वहीं भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहृ मंत्री अमित शाह 50 मार सकते हैं। यानि की शाह यूपी में 50 रैली को संबोधित कर सकते हैं। पहली बार यूपी में मोदी और शाह इतनी रैलियों को संबोधित करेंगे। फिलहाल अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है लेकिन जल्द ही पार्टी की तरफ से इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। अब देखना यह होगा कि मोदी और शाह की रैली यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार को कहां तक जीत दिलानें में सफल होगी।   

बता दें कि इससे पहले भाजपा ने पांच राज्यों के चुनावों के लिए पार्टी प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल और शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, सांसद सरोज पांडे, सांसद विवेक ठाकुर और हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाया गया है।

टिकैत ने खुले मंच से भाजपा को हराने का किया है ऐलान
गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में किसान लगभग 9 महीनों से धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार तीनों काले कानून को वापस लें और फसलों पर एमएसपी की गारंटी दे। अभी हाल ही में मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचात में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खुले मंच से भाजपा को हराने का ऐलान किया है। किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार को वोट की चोट देगें तभी यह किसान के हित में सोचेगी।            

 

           

Content Writer

Umakant yadav