Mission 2022: UP दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर बनाएंगी रणनीति

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 04:18 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ ( Lucknow) पहुंच रही हैं और इस दौरान वह उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस  (Uttar Pradesh Congress) के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार (Lalan Kumar) ने बताया कि प्रियंका आज लखनऊ पहुंचकर कौल हाउस (Kaul House) में विश्राम करेंगी और उनका दौरा औपचारिक रूप से शुक्रवार 10 सितंबर से शुरू होगा।
PunjabKesari
कई अहम बैठकों में लेंगी हिस्सा
इसके बाद 10 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी। फिर प्रदेश इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका जोनवार बैठक करेंगी। इस दौरान प्रियंका पार्टी के आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी। इन बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया पर मंथन किया जाएगा।  प्रियंका 'हर गांव कांग्रेस' अभियान की जिलावार समीक्षा करेंगी। 
PunjabKesari
प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी।

साथ ही नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी। वह आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति भी तय करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका 'प्रशिक्षण से पराक्रम' महाअभियान के पहले चरण पर भी चर्चा करेंगी। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static