मिशन-2024 : कानपुर से होगा भाजपा की मुस्लिम पॉलिटिक्स का आगाज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 09:58 PM (IST)

कानपुरः 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पिछड़े और दलित वोटों को हासिल करने को लेकर कड़ी मशक्कत के बाद अब पार्टी का फोकस मुसलमान वोटों पर है। इसकी शुरुआत कानपुर से होगी। भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मुस्लिम बहुल जिलों में बड़े सम्मेलन आयोजित करने का दायित्व नेतृत्व ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कुंअर बासिल अली को दिया है। कानपुर लोकसभा क्षेत्र को ही लें तो लगभग छह लाख से ज्यादा मुस्लिम मतदाता हैं। राज्य की मुस्लिम बहुल लोकसभा क्षेत्रों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जा चुका है।

हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के मजबूत गढ़ के तौर पर दशकों तक विख्यात रही रामपुर शहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भगवा लहरा दिया है। पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान की परंपरागत सीट पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम रजा को 34,136 वोट से मात देकर पहली बार कमल खिलाया है। सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने 21 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला करते रहे और शुरू से 21 राउंड तक मात देते रहे। 21वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जब बढ़त बनाई तो इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।       

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की यह परंपरागत सीट मानी जाती है, ऐसे में भाजपा की यह जीत समाजवादी खेमे में सेंध की तरह मानी जा रही है। रामपुर की 37 शहर विधानसभा सीट से आजम खान 10 बार विधायक रह चुके हैं। आजम खान को हेट स्पीच मामले में सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इसके लिए पांच दिसंबर को वोटिंग कराई गई और आज इसका परिणाम आया। परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने 81,432 वोट लाकर अपने निकटतम सपा प्रतिद्वंदी आसिम राजा को 34,136 वोट की बढ़त से मात दे दी। आसिम राजा को 47,296 वोट मिले। जिले में कुल 34 फीसदी मतदान हुआ था जिसके तहत 1,31,515 मतदाताओं ने अपना विधायक का चुनाव किया। सपा और भाजपा में शुरू से ही कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।      

आज सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, तो सपा प्रत्याशी आसिम राजा लगातार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाते चले गए और 21 राउंड तक लगातार उन्होंने बढ़त बनाकर रखी लेकिन 22वें चरण में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा आकाश सक्सेना को कुल 81,432 वोट मिले हैं। सपा भाजपा के अलावा जय वीर सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 169, शिवप्रसाद बहुजन आंदोलन पार्टी को 87, इम्तियाज उर रहमान खान को 335, मोहम्मद इरफान खान को 116, जुनैद खान को 244, मोइन खान को 204, राजेंद्र सिंह को 214 और संदीप सिंह को 385 वोट मिले। जबकि नोटा को 726 वोट मिले।      

शहर विधानसभा सीट पर 3,87,842 कुल मतदाता हैं, लेकिन 1,31,515 मतदाताओं ने ही अपना वोट डाला। नोटा यानी नन ऑफ दी एबव मतलब इनमें से कोई नहीं कैटेगरी को 726 वोट मिले। भाजपा और सपा प्रत्याशी को छोड़कर सभी आठ प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया।

Content Writer

Ajay kumar