Mission Rojgar: CM योगी ने 7,182  एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वितरित किए नियुक्ति पत्र कहा- हमारे लिए ये सौभाग्य की बात

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 12:50 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 7,182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस दौरान प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि लम्बी लड़ाई के बाद आज ये नियुक्त पत्र वितरण का कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने साहस का परिचय दिया।  सरकार पर और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा किया यह सराहनीय कार्य है। यह आप के धैय्य का परिणाम है जो कि सुप्रीम कोर्ट ने आप के पक्ष में फैसला दिया है।  उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 9 लाख अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी निष्पक्ष दी गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। जो भी भ्रष्टाचार करने की कोशिश की उसे जेल भेजने का काम किया।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सारी बाधाओं को दूर करते हुए नियुक्ति पत्र देने का काम सरकार कर रही है। आज स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्यक्रम किया जा रहे हैं और यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जैसे मुख्यमंत्री जी बता रहे हैं प्रदेश के अंदर जो कार्यरत फील्ड वर्कर हैं चाहे वह है या नमो आंगनवाड़ी में आशा वर्कर हो जितने भी हैं सभी लोगों द्वारा एक अच्छा काम प्रदेश में किया जा रहा है। नेशनल हेल्थ के द्वारा जो आंकड़े आए हैं वह सकारात्मक है। आज स्वास्थ्य विभाग में काफी सुधार हुआ है मातृ मृत्यु दर में कमी आई है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश से सहारनपुर तक मस्तिष्क ज्वर जिसमें हजारों बच्चों की जान जाता था। आज इंसेफलाइटिस पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लिया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को अपडेट किया गया बेहतर किया गया जिसका परिणाम है कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। करोना कॉल दर में स्वास्थ्य विभाग में बेहतर काम किया जिले जिले का दौरा भी किया गया। गांव में आंगनबाड़ी ANM बहनों ने जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का काम या गांव के हारे घर में जाकर निरीक्षण करती थी यूपी ने देश के सामने एक अपना मॉडल रखा था।

उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ सर्वे जब भी हो उसमें हर एक डांटा सही होना चाहिए। उत्तर प्रदेश ने लोगों के परफॉर्मेंस को बदलने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्टिक वन मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी 75 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाने का काम चल रहा है। आज 600 जगहों में प्रदेश के हेल्थ एटीएम के माध्यम से लोगों को कंसल्टेशन मिल रहा है।

Content Writer

Ramkesh