मिशन UP 2022: प्रियंका गांधी ने संभाली कमान, राहुल हुए दरकिनार

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 06:56 PM (IST)

लखनऊः कांग्रेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच चल रही लड़ाई को लेकर प्रियंका गांधी ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में उनकी बहन प्रियंका गांधी ने दरकिनार कर दिया है। 2022 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रियंका ने पार्टी की बागडोर पुरी तरह से संभाल ली है। इसमें राहुल को शामिल ना कर प्रियंका ने नई टीम बना ली है। मां-बेटे की लड़ाई में अब प्रियंका भी कूद पड़ी हैं।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी के फैसलों से राहुल गांधी ने खुद दूरी बना ली है। अब उन्हें यूपी में दरकिनार कर दिया गया है। यूपी कांग्रेस की अपनी नई टीम बनाने के मक्सद से प्रियंका ने पार्टी यूनिट के नवनयुक्त पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाने का प्लान बनाया है। नई कमेटी बनाने के बाद प्रियंका की मौजूदगी के लिए रायबरेली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्य के प्रशिक्षण कार्यशाला में 3 दिन तक सभी कमेटी सदस्य मौजूद रहेंगे। आने वालों दिनों में जिला प्रमुखियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये ट्रेनिंग कैंप 14 से 16 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। इनमें नेताओं को पार्टी की विचारधारा से संबधित सभी मामलों और सोशल मीडिया के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय सतर पर कांग्रेसी नेताओं को प्रशिक्षण देने को कहा गया है।




 

Tamanna Bhardwaj